सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brijendra Kaur Rai left the BJP and joined the Congress.

Mohali News: भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई बृजेंद्र कौर राय

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brijendra Kaur Rai left the BJP and joined the Congress.
विज्ञापन
डेराबस्सी/जीरकपुर। पंजाब महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बलजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कौर राय (जिंदी) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें बलजीत कौर और पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता अमित बावा सैनी ने पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर बलजीत कौर का महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नगर निगम चुनाव में जीत पर बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए महिला नेताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की ओर से कई पदाधिकारियों की नियुक्तियों की भी घोषणा की गई।

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव के लिए ब्रजेंद्र कौर (ज़िंदी), जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए रेणु नेहरू, जिला महिला कांग्रेस महासचिव के लिए सोनिया रानी, ⁠विधानसभा (डेराबस्सी) अध्यक्ष के लिए किरण माखीजा, ⁠डेराबस्सी ब्लॉक (ग्रामीण) अध्यक्ष के लिए जसवीर कौर, ⁠डेराबस्सी ब्लॉक (शहरी) अध्यक्ष के लिए रेणु गुप्ता के नाम शामिल है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेसी के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव परवीन माखीजा एवं विक्रम राणा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनप्रीत सैदपुरा, युवा नेता परमवीर राणा, हरमन भट्टी, पवन नेहरू, दिलबर ख़ान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरकपुर की वार्ड-27 से पूर्व पार्षद रहीं रेनू नेहरू को मोहाली जिले की महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed