{"_id":"6a2aff0f57e611bcb30b6319","slug":"broken-tiles-at-dhakoli-railway-crossing-cause-trouble-mohali-news-c-71-1-mli1017-143532-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक पर टूटी टाइल्स बनीं परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक पर टूटी टाइल्स बनीं परेशानी का कारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन के बीच लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स की जर्जर हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रेलवे विभाग समय-समय पर मरम्मत कार्य कराता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति फिर खराब हो जाती है।
फाटक के उस हिस्से में, जहां से रेलवे ट्रैक गुजरता है, कई टाइल्स टूट चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन गया है, क्योंकि उखड़ी टाइल्स और गड्ढों के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण पहले भी कई वाहनों को नुकसान पहुंच चुका है। ढकोली रेलवे फाटक क्षेत्र की कई कॉलोनियों और सोसायटियों को जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती है।
विज्ञापन
निवासियों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि अस्थायी मरम्मत की बजाय रेलवे लाइन वाले हिस्से में नई और मजबूत इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।