फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against shop owner in Mohali for selling counterfeit goods of well-known brands

Mohali News: मोहाली में नामी ब्रांड के नकली सामान बेचने पर दुकान मालिक के खिलाफ केस

Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against shop owner in Mohali for selling counterfeit goods of well-known brands
फेज-11 की मल्टी स्टोर दुकान पर चेकिंग के दौरान माइकल कोर्स और वर्साचे की नकली एक्सेसरीज मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली के फेज-11 स्थित एससीएफ-63 के मल्टी स्टोर में नामी विदेशी ब्रांड माइकल कोर्स (एमके) और वर्साचे की नकली एक्सेसरीज बेचने के आरोप में पुलिस ने दुकान मालिक करमजीत सिंह निवासी फेज-10, मोहाली के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना फेज-11 पुलिस ने 25 अक्तूबर 2026 को कॉपीराइट एक्ट, 1957 की धारा 63 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली हाईकोर्ट के वकील विनय चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जियानी वर्साचे और माइकल कोर्स ब्रांड की ओर से नकली उत्पादों की बिक्री पर नजर रखने और कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत संस्था ब्रांड मॉनिटर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि सिंह सभा गुरुद्वारे के पास स्थित मल्टी स्टोर में दोनों ब्रांड के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर विनय चौधरी अपने सहयोगी राजिंदर सिंह के साथ पुलिस पार्टी लेकर दुकान पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान माइकल कोर्स और वर्साचे ब्रांड की एक्सेसरीज मिलीं। विनय चौधरी ने अपने प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर उत्पादों को नकली बताया। इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर अकाशप्रीत जिंदल के अनुसार, बरामद सामान की प्रकृति और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed