{"_id":"6a7a3b8c1a402d20bf0c2c46","slug":"case-registered-against-three-unidentified-persons-for-the-gang-rape-of-a-class-10-student-over-two-days-mohali-news-c-71-1-mli1017-145801-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दसवीं की छात्रा से दो दिन सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दसवीं की छात्रा से दो दिन सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। एक 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा के साथ दो दिन सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 6 अगस्त की सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक कार में आए तीन व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक आरोपी पिछले कुछ दिनों से छात्रा पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर आरोपियों ने उसे नशीला कपड़ा सुंघाकर बेहोश किया और कार में अगवा कर लिया। उसे अज्ञात जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया। उसी दिन दोपहर करीब सवा दो बजे उसे बिग बाजार जीरकपुर के पास अर्धबेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। डर के कारण छात्रा ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन 7 अगस्त को छात्रा फिर स्कूल के लिए निकली। आरोपियों ने उसे दोबारा उसी तरह अगवा कर लिया। उसे फिर अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शाम करीब पांच बजे आरोपियों ने उसे बलटाना स्थित एक गिफ्ट शॉप के पास सड़क पर फेंक दिया। वह बेहोशी की हालत में थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी
राहगीरों की मदद से छात्रा ने अपनी मां को फोन कर घटना बताई। माता-पिता मौके पर पहुंचे और छात्रा को बलटाना चौकी ले गए। होश में आने पर 8 अगस्त को छात्रा ने अपनी मां और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना जीरकपुर के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।