{"_id":"6a7a3b79cd9414dc6e0f6dd4","slug":"swindled-out-of-5-lakh-under-the-pretext-of-a-job-abroad-beaten-up-upon-asking-for-the-money-back-mohali-news-c-71-1-mli1017-145815-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे, पैसे मांगने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे, पैसे मांगने पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ढकोली पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ढकोली निवासी शेंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी ड्राइवर का काम करता है। वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इसी सिलसिले में उसने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी से संपर्क किया। हरप्रीत सिंह ने उसे रूस में नौकरी दिलाने का वादा किया। शेंटी ने अपने दोस्त विजय कुमार के माध्यम से हरप्रीत सिंह को पांच लाख रुपये दिए। पैसे लेने के बाद हरप्रीत सिंह ने शेंटी और उसके दोस्त को रूस भेज दिया। वहां पहुंचने पर उन्हें आरोपी के बताए अनुसार काम नहीं मिला। इसके बाद वे दोनों भारत लौट आए।
ठगी और मारपीट का पूरा मामला
भारत लौटने के बाद शेंटी ने हरप्रीत सिंह से अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों को मौजूदा पार्षद के कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि हरप्रीत सिंह ने शेंटी को धमकाना शुरू कर दिया। जब शेंटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे और हाथ में पहना कड़ा उसके सिर पर मार दिया।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और आरोपी की तलाश
हमले में शेंटी के सिर पर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बीच-बचाव किया। घायल शेंटी को पहले ढकोली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। ढकोली पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।