सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress protests against inflation; expresses outrage by banging empty cylinders.

Mohali News: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाली सिलिंडर बजाकर जताया रोष

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against inflation; expresses outrage by banging empty cylinders.
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माई बन्नो मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। नेताओं का कहना था कि घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से मध्यम और गरीब वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों के लिए घरेलू खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार से राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर मलकीत सिंह उप्पलहेड़ी, मनीष कटारिया, हरविंदर सिंह बिल्ला, सिकंदर सिंह बनूड़, मोहन सिंह फौजी, सत्ता सूरजगढ़, ज्योति संधू, सोनू जैन, दीदार सिंह, अमरीक सिंह चंगेरा और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed