{"_id":"69e6e47d62ee8e83c80a3b26","slug":"mohali-19-84-crore-fraud-committed-in-name-of-crypto-investment-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: क्रिप्टो निवेश के नाम पर 19.84 करोड़ की ठगी, 76 फर्जी खातों से चला नेटवर्क; RBI नोटिस से बनाया दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: क्रिप्टो निवेश के नाम पर 19.84 करोड़ की ठगी, 76 फर्जी खातों से चला नेटवर्क; RBI नोटिस से बनाया दबाव
Tue, 21 Apr 2026 08:14 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:14 AM IST
सार
आरोपियों ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर पीड़ित का भरोसा जीता और व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के माध्यम से निवेश के लिए उकसाया। खुद को कॉइनएक्स कस्टमर केयर बताकर फर्जी वेबसाइट के जरिए ई वॉलेट बनवाया और अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई।
विज्ञापन
Crypto currency
- फोटो : Meta AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर ठगों ने लुधियाना निवासी से 19.84 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने 15 बैंकों में खोले गए 76 फर्जी खातों के जरिए बड़े नेटवर्क से वारदात को अंजाम दिया। इसे अब तक का बड़ा साइबर फ्रॉड माना जा रहा है।
स्टेट साइबर क्राइम थाना मोहाली में जगदीप सिंघाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318 4, 336 3, 61 2 और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने एसआईटी गठित कर जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर भरोसा जीता और व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के माध्यम से निवेश के लिए उकसाया। खुद को कॉइनएक्स कस्टमर केयर बताकर फर्जी वेबसाइट के जरिए ई वॉलेट बनवाया और अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। शुरुआती निवेश के बाद वेबसाइट पर भारी मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया गया।
विज्ञापन
रकम निकालने पर टैक्स और सर्विस चार्ज के नाम पर और पैसे मांगे गए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आईडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस और बंधन बैंक समेत कई बैंकों में खाते खोले। फर्जी सिम और दस्तावेजों से नेटवर्क तैयार किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।