सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Ruckus-wedding-party-dance-car-runs-over-one-several-injured

Bihar: साले की शादी में बहनोई की मौत, डांस के विवाद में गाड़ी से रौंदा, कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार के बाढ़ अनुमंडल में बारात के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद के बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घायलों का इलाज बिहारशरीफ में चल रहा है।

Ruckus-wedding-party-dance-car-runs-over-one-several-injured
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में बारात के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में ड्राइवर ने कई लोगों को गाड़ी से रौंद दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बिहारशरीफ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Trending Videos

बारात में डांस को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बेढ़ना गांव से कुछ लोग बारात में शामिल होने के लिए दीपनगर थाना क्षेत्र के काशीचक गांव गए थे। वहां बारात में डांस को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से बहस हो गई। इसी दौरान बाराती के साथ आए ड्राइवर से कुछ लोगों की मारपीट हो गई, जिसमें उसका सिर फट गया।

हंगामे के बाद अचानक हमला

बारातियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया, लेकिन इसके बाद ड्राइवर अचानक गाड़ी लेकर मैदान में आ गया और कई लोगों को कुचल दिया। बताया जाता है कि उसने काफी देर तक मैदान में तीन-चार चक्कर लगाते हुए बेतरतीब तरीके से गाड़ी चलाई, जिसमें पांच-छह लोग घायल हो गए।

एक की मौके पर मौत
इस घटना में शंकर पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वे लखीसराय जिले के रहने वाले थे और अपने ससुराल बेढ़ना में बारात में शामिल होने आए थे। परिजनों के अनुसार, घटना के समय सभी लोग शराब के नशे में थे। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
मृतक के साले व्यास कुमार ने बताया कि बेढ़ना गांव से नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के काशीचक गांव में बारात गई थी। बारात में डांस के दौरान बाराती और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान ड्राइवर का सिर फट गया था, जिसके बाद उसे शांत करा दिया गया।

तेज रफ्तार में कुचलता रहा लोगों को
इसके बाद ड्राइवर गाड़ी में बैठा और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए शंकर पासवान को रौंद दिया। उसने कई अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में शंकर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज बिहारशरीफ के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली दुल्हन ससुराल से गायब, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

परिजनों में कोहराम, पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed