सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Manoharpur Police Bust Transformer Oil Theft, Arrest One; 2000 Litres Oil and Pickup Vehicle Seized

Kotputli-Behror News: मनोहरपुर में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी का खुलासा, 2000 लीटर तेल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: मनोहरपुर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2000 लीटर ऑयल और पिकअप वाहन जब्त किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच की जा रही है।

Manoharpur Police Bust Transformer Oil Theft, Arrest One; 2000 Litres Oil and Pickup Vehicle Seized
मनोहरपुर में ट्रांसफार्मर ऑयल तेल सहित पिकअप ज़ब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के थाना मनोहरपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी का तेल ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2000 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूलाल जाट निवासी रिसानी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 200-200 लीटर क्षमता के कुल 11 ड्रम बरामद किए गए, जिनमें से 10 ड्रम ट्रांसफार्मर ऑयल से भरे हुए थे, जबकि एक ड्रम खाली मिला। बरामद ऑयल की कुल मात्रा करीब 2000 लीटर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि शाहपुरा से मनोहरपुर की ओर एक पिकअप वाहन में चोरी किया गया ट्रांसफार्मर ऑयल ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान पिकअप में रखे ड्रमों में बड़ी मात्रा में ऑयल मिला।

पढ़ें- Sawai Madhopur News: कूनो से निकलकर रिहायशी इलाके तक पहुंचा KP2 चीता, श्याम वाटिका-जीनापुर क्षेत्र में दहशत

पूछताछ के दौरान आरोपी बाबूलाल जाट ऑयल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह ऑयल उसने शाहपुरा निवासी नरेंद्र सिंह से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बरामद ऑयल और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनके भी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed