सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooliganism in Chandigarh Father and Two Sons Attacked Viciously

चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: बेटी-दामाद को बचाने आए पिता व दो बेटों पर कातिलाना हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावर लाल बिहारी की जेब से करीब 60 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर ले गए। वहीं दुकान के गल्ले से भी नकदी चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

Hooliganism in Chandigarh Father and Two Sons Attacked Viciously
हमले में घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मौली जागरां के विकास नगर में सोमवार रात पार्किंग विवाद में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस दाैरान एक अन्य पड़ोसी परिवार ने पत्थरबाजी का विरोध किया तो उन पर ही झगड़ा करने वालों ने हमला कर दिया।
Trending Videos


परिवार की बेटी और दामाद को बचाने पहुंचे पिता और उसके दो बेटों पर करीब 20-25 युवकों ने कातिलाना हमला कर दिया। तीनों घायलों को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे मकान नंबर 473 और 472 के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुछ पत्थर पास में स्थित एक करियाना दुकान पर भी लगे। दुकान संचालक करण और उसकी पत्नी प्रियंका ने विरोध किया तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने खुद को बचाते हुए अंदर छिपकर जान बचाई।

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए अपने पिता लाल बिहारी (55) को बुलाया, जो अपने दोनों बेटों राज किशोर (30) और विकास (25) के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तभी लाडी नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थरों, सीमेंट की सिल्ली और लोहे की रॉड से वार कर उन्हें अधमरा कर दिया।

हमले में लाल बिहारी के बाजू टूट जाने के साथ अन्य गंभीर चोटें आईं, उसके बेटे राज किशोर की आंख और सिर पर चोट लगी है, जबकि विकास के सिर पर भी गहरी चोटें आई हैं और उसे कई टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि राज किशोर की आंख से इलाज के दौरान खून बह रहा है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावर लाल बिहारी की जेब से करीब 60 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर ले गए। वहीं दुकान के गल्ले से भी नकदी चोरी करने का आरोप लगाया गया है। प्रियंका ने बताया कि घटना के दौरान इलाके में दहशत का माहौल रहा, लेकिन कोई भी पड़ोसी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed