सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   road accident in Pakur Speeding vehicle runs over bike riders two youths killed one critically injured

पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर

अमर उजाला ब्यूरो, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के पाकुड़ जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

road accident in Pakur Speeding vehicle runs over bike riders two youths killed one critically injured
पाकुड़ सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस मार्ग पर धुंदापहाड़ी पुल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फूलपहाड़ी गांव के रहने वाले 17 वर्षीय वकील मरांडी, 18 वर्षीय पुलिस हांसदा और 18 वर्षीय संग्राम हांसदा एक ही बाइक पर सवार होकर लिट्टीपाड़ा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धुंदापहाड़ी पुल के समीप अचानक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झारखंड के नए लोकायुक्त बने रिटायर जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता, राजभवन में ली शपथ

मौके पर ही दम तोड़ा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वकील मरांडी और पुलिस हांसदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संग्राम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed