सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar: Nursing Student Suicide Case Takes New Turn, Family Alleges Harassment by Youth After Last Rites

Jhalawar News: नर्सिंग छात्रा सुसाइड केस में नया मोड़, अंतिम संस्कार के बाद युवक पर प्रताड़ना के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ में नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या के मामले में अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Jhalawar: Nursing Student Suicide Case Takes New Turn, Family Alleges Harassment by Youth After Last Rites
छात्रा के सुसाइड केस में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में परिवाद दिया है। साथ ही आरोपी युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos


धनवाड़ा क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा विनीता के पिता दिलीप कुमार माली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शहर का एक युवक उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि युवक द्वारा उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण छात्रा तनाव में थी। उन्होंने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा, होटल के पास सो रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला; घटना सीसीटीवी में कैद

सीआई मुकेश मीणा के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट अज्ञात कारणों के आधार पर दर्ज की गई थी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम भी कराया गया है। बाद में परिजनों ने अलग परिवाद देकर एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसने सोमवार को शहर के पास कालीसिंध नदी की पुलिया से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद परिजन दोबारा कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शहर में एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed