सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Indian Railways Rajasthan and mp to Be Connected by 276 km Rail Line Track

Indian Railway: 276 किमी लंबी रेल लाइन से जुड़ेंगे राजस्थान-एमपी, ट्रैक तैयार; यात्रा में बचेंगे तीन घंटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

रामगंज मंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना में कोटा मंडल ने 165 में से 145 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण पूरा कर लिया गया है। परियोजना पूरी होने पर भोपाल और कोटा के बीच दूरी लगभग 100 किलोमीटर की दूरी कम होगी।

Indian Railways Rajasthan and mp to Be Connected by 276 km Rail Line Track
राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच कम होगी दूरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान और मध्यप्रदेश को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रामगंजमंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। कोटा मंडल के अधीन आने वाले 165 किलोमीटर के रेलखंड में से 145 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे इस परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
Trending Videos


भोपाल से होगी कनेक्टिविटी
मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के मार्गदर्शन में यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद झालावाड़ जिले की कनेक्टिविटी सीधे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हो जाएगी। वर्तमान में यात्रियों को भोपाल पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और दूरी दोनों अधिक लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,035 करोड़ रुपये है लागत
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, 276 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3,035 करोड़ रुपये है। इसमें रामगंज मंडी से ब्यावरा तक 165 किलोमीटर का हिस्सा कोटा मंडल के अधीन है, जबकि शेष 111 किलोमीटर का कार्य भोपाल मंडल द्वारा किया जा रहा है। समग्र परियोजना में अब तक 187 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें कोटा मंडल का प्रमुख योगदान 145 किलोमीटर का है। शेष 89 किलोमीटर के कार्य को वित्तीय वर्ष 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
 

रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन का कार्य तेजी से जारी


ये है परियोजना की विशेषताएं

  • इस रेल लाइन परियोजना के तहत कुल 27 स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। परियोजना में 4 सुरंग, 4 बड़े पुल, 34 मुख्य पुल और 171 अंडरपास का निर्माण शामिल है। यह रेल लाइन कोटा, झालावाड़, राजगढ़, सीहोर और भोपाल सहित पांच जिलों को सीधे जोड़ेगी।
  • नई रेल लाइन शुरू होने के बाद भोपाल और कोटा के बीच दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों के समय में दो से तीन घंटे तक की बचत होगी।
  • काली सिंध  थर्मल पावर प्लांट को भी होगा फायदा
  • इस परियोजना से झालावाड़ स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट तक कोयले के परिवहन का मार्ग करीब 42 किलोमीटर छोटा हो जाएगा। इससे माल ढुलाई की लागत में कमी आएगी और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया भी अधिक सुगम हो सकेगी।
  • इसके अलावा जयपुर से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग लगभग 115 किलोमीटर कम हो जाएगा, जिससे यात्रा समय में करीब 3 घंटे की बचत होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका; झाड़ियों में मिले थे लहूलुहान
 

रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन का कार्य तेजी से जारी


क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
परियोजना पूरी होने के बाद हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, झालावाड़ और रामगंज मंडी के यात्रियों को भोपाल और मालवा क्षेत्र के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे तथा आवागमन अधिक आसान हो जाएगा।

 

रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन का कार्य तेजी से जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed