{"_id":"69e74a05d7d543deb3017aed","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-rice-mill-destroying-goods-worth-lakhs-bastar-news-c-1-1-noi1494-4191619-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धुआं-धुआं राइस मिल: शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान; 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुआं-धुआं राइस मिल: शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान; 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 03:49 PM IST
Link Copied
कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कुलगांव में मंगलवार को एक राइस मिल में भीषण आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे मिल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में लाखों रुपये का भारी नुकसान होने का अनुमान है, हालांकि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
सुबह अचानक राइस मिल से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जब राइस मिल को खोला, तो देखा कि आग अंदर रखे बोरों में लग चुकी थी। धीरे-धीरे आग तेजी से फैलने लगी और उसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। तत्काल दमकल विभाग और पुलिस टीम को इस घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब एक घंटे से अधिक का समय लगा। फायर टीम के सदस्यों ने निरंतर पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह से बुझाने में सफलता प्राप्त की। लेकिन तब तक राइस मिल में रखा धान और अन्य बोरियां पूरी तरह से जलकर राख हो चुके थे।
कोतवाली थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुलगांव स्थित राइस मिल में मंगलवार की सुबह अचानक धुआं देखा गया था। लोगों ने जब मिल खोला तो आग अंदर रखे बोरों में लगी हुई थी, जो तेजी से फैल रही थी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और कोतवाली थाना प्रभारी को दी। पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। राइस मिल के कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभी तक आग से हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं किया जा सका है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब लाख रुपये के लगभग का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।