सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   ACM-rank Naxalite carrying a bounty of 5 lakh, surrendered to police

Naxal Surrender News: पांच लाख के इनामी ACM रैंक के नक्सली दारसु का सरेंडर, आला अधिकारियों ने फिर की अपील

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले एसीएम रैंक के नक्सली लीडर ने नक्सलवाद की विचारधारा त्यागकर बिना हथियार के पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हाल ही में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में रूपी के मारे जाने के बाद इलाके के सक्रिय नक्सलियों में यह पहला बड़ा सरेंडर है।

ACM-rank Naxalite carrying a bounty of 5 lakh, surrendered to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ में सोमवार की सुबह परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को त्यागते हुए सरकार की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लेते हुए बिना हथियार के समर्पण कर दिया है।

Trending Videos


बता दें कि कांकेर जिले में अभी कुछ दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने रूपी को मार गिराया था। रूपी के मारे जाने के बाद से इस इलाके में सक्रिय 11 नक्सलियों ने अपनी जान बचाते हुए अपने घरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इन्ही नक्सलियों में एक परतापुर एरिया कमेटी के एसीएम रैंक के नक्सली लीडर दारसु जिसपर पांच लाख का इनाम था। उसने बिना हथियार के मुख्यालय पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 

दारसु के सरेंडर करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं दारसु से अन्य नक्सलियों के बारे में पूछताछ भी शुरू कर दी गई। फिलहाल, इस सरेंडर को लेकर आला अधिकारियों के द्वारा फिर से अपील की गई है। जो भी बचे नक्सली हैं वे नक्सलियों की विचारधारा को छोड़कर शासन की मुख्यधारा में जुड़कर नए जीवन की शुरुआत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed