{"_id":"69e35864338aa47f620aee2e","slug":"cervical-cancer-vaccine-will-now-be-administered-at-mecca-bastar-news-c-1-1-noi1494-4181278-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: मेकाज में 14-15 साल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका फ्री; सैंपल जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: मेकाज में 14-15 साल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका फ्री; सैंपल जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क वैक्सीन शुरू हो गई है। 14-15 साल की बालिकाओं को लगाया जाएगा और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। साथ ही टीबी वैक्सीन के लिए ट्रू नॉट मशीन लगाई गई।
वार्ड का निरीक्षण करते सीएचएमओ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीएचएमओ डॉ संजय बसाक ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान दी। इस पहल से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
Trending Videos
सीएचएमओ डॉ संजय बसाक ने शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले टीकाकरण विभाग का दौरा किया। वहां युविन ऐप के माध्यम से हो रहे टीकाकरण और रजिस्टर में एंट्री की जानकारी ली। स्टाफ नर्स से एक दिन में लगाए जाने वाले टीकों की संख्या भी पूछी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचएमओ ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा। टीका लगवाने वाली बालिकाओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी मिलेगा। टीकाकरण विभाग के बाद उन्होंने शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों के उपचार और अन्य संबंधित जानकारियों का जायजा लिया गया।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस नामक वायरस के संक्रमण से होती है। यह कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और आमतौर पर 35 से 44 वर्ष की महिलाओं को प्रभावित करता है। समय पर जांच और एचपीवी टीके से इस बीमारी को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में यह निशुल्क टीका उपलब्ध होगा।
टीबी वैक्सीन और नई मशीन
मेकाज में अब टीबी बीमारी का टीका भी लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रू नॉट नामक एक नई मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की मदद से मरीजों को टीबी का टीका आसानी से मिल सकेगा। इससे टीबी के मरीजों को टीके के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा मरीजों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।
