सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Social Media Creators Meet Organized in Bastar Division Event Held at the Police Department Shaurya Bhawan in

जगदलपुर: बस्तर संभाग में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट का आयोजन, पुलिस विभाग के शौर्य भवन में हुआ आयोजन

जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तहत बस्तर संभाग में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट का आयोजन रविवार को पुलिस विभाग के शौर्य भवन जगदलपुर में किया गया। 
 

Social Media Creators Meet Organized in Bastar Division Event Held at the Police Department Shaurya Bhawan in
जानकारी देते बस्तर रेंज आईजी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तहत बस्तर संभाग में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट का आयोजन रविवार को पुलिस विभाग के शौर्य भवन जगदलपुर में किया गया। इस बैठक में पूरे देश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।

Trending Videos


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी और कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा रहे। दोनों अधिकारियों ने क्रिएटर्स से संवाद करते हुए बस्तर की पूर्व की स्थिति और बदलती परिस्थितियों, पर्यटन की संभावना, परिवहन व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों, आदिवासी संस्कृति, बस्तर दशहरा, हस्तशिल्प और प्राकृतिक सुंदरता के संबंध में जानकारी दी। आईजी सुंदरराज ने बस्तर संभाग की पहले की स्थिति, नक्सल गतिविधियों, नक्सल के कारण विकास से दूरी, नक्सलमुक्त होने के बाद का बस्तर और अन्य संभावनाओं की जानकारी दी। क्रिएटर्स ने बस्तर के लिए अपनी विचारों और शंकाओं का समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत सुकमा मुकुंद ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत बीजापुर नम्रता चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते बस्तर रेंज आईजी

जानकारी देते बस्तर रेंज आईजी- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed