{"_id":"69e4a2b49d18de99fe02f58a","slug":"17-injured-3-critical-in-collision-between-speeding-truck-and-passenger-bus-bastar-news-c-1-1-noi1494-4184729-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणपुर : पल्ली बाईपास पर यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, बस के उड़े परखच्चे, 17 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणपुर : पल्ली बाईपास पर यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, बस के उड़े परखच्चे, 17 यात्री घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
नारायणपुर जिले के पल्ली बाईपास पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस का केबिन पूरी तरह से चिपक गया। वही इस घटना में 17 यात्री घायल हो गए।
घटनास्थल में मौजूद वाहन
विज्ञापन
विस्तार
नारायणपुर जिले के पल्ली बाईपास पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस का केबिन पूरी तरह से चिपक गया। वही इस घटना में 17 यात्री घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद मौके पर ही यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहाँ उनका उपचार जारी है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार की सुबह धौड़ाई-नारायणपुर मुख्यमार्ग पर पल्ली बाईपास में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालने के साथ ही अस्पताल भिजवाने का काम भी शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ रही थी। पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ जाम मार्ग को भी खुलवाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल में मौजूद वाहन
