{"_id":"6a627eaa2ad5f0b10302867c","slug":"deal-struck-for-690-lakh-fraudster-drove-off-with-the-car-after-handing-over-an-advance-of-20500-mohali-news-c-71-1-mli1010-145068-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 6.90 लाख रुपये में किया साैदा, 20,500 एडवांस थमाकर वरना कार ले उड़ा ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 6.90 लाख रुपये में किया साैदा, 20,500 एडवांस थमाकर वरना कार ले उड़ा ठग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कार खरीदने के बहाने एक युवक की करीब 6.90 लाख रुपये कीमत की वरना कार लेकर ठग के भागने का मामला सामने आया है। सोहाना थाना पुलिस ने हरियाणा के झज्जर निवासी संदीप गुप्ता और उसकी अज्ञात महिला साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 20,500 रुपये का अग्रिम भुगतान कर पीड़ित का भरोसा जीता था। पुलिस को दी शिकायत में हिसार के गांव बालसमंद निवासी परमीत ने बताया कि वह सेक्टर-17 चंडीगढ़ में आईलेट्स की पढ़ाई कर रहा है। उसने अपनी 2018 मॉडल की काली वरना कार (एचआर-20 एएम-0559) बेचने के लिए फेसबुक मार्केटप्लेस पर विज्ञापन डाला था।
6 जून को संदीप कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति ने फोन कर कार खरीदने की इच्छा जताई। दोनों के बीच 6.90 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। अगले दिन आरोपी एक युवती के साथ परमीत के फ्लैट पर पहुंचा और उसे अपनी पत्नी बताया। कार देखने के बाद उसने 20,000 रुपये नकद और 500 रुपये गूगल पे के माध्यम से दिए। आरोपी ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखाया। उसने कहा कि उसका परिवार सेक्टर-45 चंडीगढ़ के एक होटल में रुका है। वह कार उन्हें दिखाकर तुरंत वापस आ जाएगा। परमीत ने भरोसा कर कार की चाबी उसे सौंप दी।
आरोपी ने खुद को संदीप कुमार गुप्ता बताया था। उसने अपनी महिला साथी को पत्नी बताकर परमीत का विश्वास जीता। 20,500 रुपये का अग्रिम भुगतान और पहचान पत्र दिखाकर उसने भरोसा कायम किया। परिवार को कार दिखाने के बहाने वह गाड़ी लेकर भाग गया। काफी देर तक आरोपी नहीं लौटा और बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। परमीत की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने संदीप गुप्ता और उसकी अज्ञात महिला साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी हुई वरना कार की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है।
विज्ञापन
एक युवती सहित दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -जीत चंद, जांच अधिकारी, थाना सोहाना