{"_id":"6a63315f9287543f36066b35","slug":"video-lalru-municipal-council-gets-new-leadership-presidents-assume-charge-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लालडू नगर काउंसिल को मिला नया नेतृत्व, प्रधानों ने ग्रहण किया कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालडू नगर काउंसिल को मिला नया नेतृत्व, प्रधानों ने ग्रहण किया कार्यभार
नगर काउंसिल लालडू के नवनियुक्त प्रधान जोरावर सिंह जौरा, सीनियर उप प्रधान हरीश कुमार और उप प्रधान अमनदीप राणा ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष तौर पर उपस्थित रहे और शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण समारोह धार्मिक माहौल में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग के साथ हुई।
इसके उपरांत रसमयी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की वाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगर काउंसिल के पार्षद, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नव-नियुक्त प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में लालडू नगर काउंसिल क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जल्द ही 47करोड की लागत से सीवरेज का कार्य शुरू किया जाएगा। पदभार संभालने के बाद प्रधान जोरावर सिंह जौरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर के विकास कार्यों को तेज करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना रहेगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज और सड़कों की स्थिति सुधारने का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।