फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Music company owner assaulted after song deal falls through threatened with death at gunpoint Mohali

Mohali: टी-सीरीज में गाने की डील न होने पर म्यूजिक कंपनी के मालिक से मारपीट, पिस्टल तानकर दी मारने की धमकी

Fri, 24 Jul 2026 09:28 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 09:28 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-20ए निवासी रेयमंत मरवाहा ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से एक म्यूजिक कंपनी संचालित कर रहा है। उसकी पहचान दिलप्रीत सिंह ढिल्लों से थी। करीब पांच-छह महीने पहले दिलप्रीत ने टी-सीरीज में गाने की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उससे संपर्क किया था।

विज्ञापन
Music company owner assaulted after song deal falls through threatened with death at gunpoint Mohali
मोहाली में धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-सीरीज में गाने की रिकॉर्डिंग की डील न होने की रंजिश को लेकर एक म्यूजिक कंपनी संचालक से मारपीट करने, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


मटौर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पंजाबी सिंगर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों निवासी ईडन कोर्ट, सेक्टर-91 मोहाली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ के सेक्टर-20ए निवासी रेयमंत मरवाहा ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से एक म्यूजिक कंपनी संचालित कर रहा है। उसकी पहचान दिलप्रीत सिंह ढिल्लों से थी। करीब पांच-छह महीने पहले दिलप्रीत ने टी-सीरीज में गाने की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उससे संपर्क किया था। उसने टी-सीरीज कंपनी के अधिकारियों से बातचीत भी करवाई, लेकिन किन्हीं कारणों से यह डील पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अपनी मजबूरी बताई तो ढिल्लों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि ढिल्लों उसे दूसरे कमरे में ले गया, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया और उसके शरीर पर कई चोटें पहुंचाईं। इसी दौरान उसने अपनी पिस्टल निकालकर उसकी ओर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया, लेकिन जाते-जाते उसे और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता रहा।

घायल रेयमंत मरवाहा इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली पहुंचे, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्होंने मटौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 115(2), 126(2), 351(2) व आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed