{"_id":"6993851496ff5f14ba00b858","slug":"electricity-consumers-are-upset-as-bills-have-not-been-received-for-the-past-five-months-mohali-news-c-71-1-mli1016-139220-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पांच माह से नहीं आ रहे बिल, बिजली उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पांच माह से नहीं आ रहे बिल, बिजली उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बिजली विभाग की हड़ताल के कारण बलटाना, हरमिलाप नगर फेज-1, ढकोली समेत अन्य क्षेत्राें के निवासियों को पांच माह से बिजली के बिल नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोग असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं। लोगों के पांच महीने तक के बिजली के बिल रुके हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि एक साथ पांच महीने का बिल जारी किया गया तो उसे भरना अधिकांश परिवारों के लिए मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। इनका कहना है कि समय पर बिल न मिलने से उन्हें आर्थिक योजना बनाने में दिक्कत आ रही है। कई परिवार मध्यमवर्गीय हैं, जो हर महीने बजट बनाकर खर्च करते हैं। ऐसे में अचानक भारी बकाया राशि आना उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासी बाल किशन ने बिजली विभाग पर आरोप लगाकर कहा कि विभाग बिलों में धांधली कर रहा है। लोगों के पांच हजार से लेकर 30 हजार तक का बिल एक महीने में आता है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग हर महीने बिल दे तो धांधली खत्म हो जाएगी। एक साथ दो महीने या पांच महीने का बिल आता है तो लोगों को पता ही नहीं चलता है कि इतना बिल कैसे आया? अगर लोग विभाग में जाकर शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है, बल्कि कर्मचारी कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। स्थानी लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द बकाया बिलों की स्थिति स्पष्ट करे और यदि तकनीकी कारणों से बिल लंबित हैं तो किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाए। लोगों का कहना है कि विभाग को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
हम पिछले कई महीनों से बिल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। अगर एक साथ पांच महीने का बिल आया तो आम आदमी कैसे भरेगा? हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह बिल आते है बिल भर दे। -शंकर, हरमिलाप नगर
बिल समय पर नहीं आएगा तो हमें कैसे पता चलेगा कि कितना खर्च हो रहा है? बाद में अगर देरी से भुगतान हुआ तो विभाग पेनाल्टी लगा देगा, नहीं तो बिजली कनेक्शन ही काट दिया जाएगा। इसमें हमारी क्या गलती है? विभाग जनता को परेशान करने में लगा हुआ है। - कृष्ण, हरमिलाप नगर
हम नियमित रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। भुगतान भी करना चाहते हैं, लेकिन बिल ही नहीं आएगा तो कैसे भुगतान करें? विभाग को इस समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए। एक साथ बिल भरना हर किसी के लिए भारी होता है। - सुनील तिवारी, हरमिलाप नगर
इस संबंध में कई बार बिजली कार्यालय से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिला। लोगों को डर है कि यदि अचानक भारी बकाया राशि का बिल जारी किया गया तो भुगतान में देरी होने पर कनेक्शन काटने या जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। -बीके भाटिया, हरमिलाप नगर
हमारे मुलाजिम हड़ताल पर चल रहे थे। इस कारण बिजली मीटरों की रीडिंग नहीं ली जा सकी। -राकेश भटिया, एसडीओ, बिजली विभाग जीरकपुर।
Trending Videos