{"_id":"699385773ed0b11cb60147d7","slug":"police-action-on-patiala-road-challaning-107-drivers-mohali-news-c-71-1-mli1016-139202-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पटियाला रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 107 वाहन चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पटियाला रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 107 वाहन चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सोमवार को पटियाला रोड पर विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दोपहर तक कुल 107 वाहन चालकों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पटियाला रोड और उससे जुड़ी सर्विस रोड पर की गई। वहां से लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सर्विस रोड और हाईवे के किनारे गलत तरीके से खड़े वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालक, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शाम तक लगातार कार्रवाई जारी रखने की योजना बनाई गई।
पटियाला चौक से लेकर लोहगढ़ मोड़ तक सड़क किनारे अनियमित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर 15 फरवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया।
Trending Videos