सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Heatwave alert: Seven-bed special ward ready, advisory issued

हीटवेव अलर्ट : सात बेड का विशेष वार्ड तैयार, एडवाइजरी जारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Heatwave alert: Seven-bed special ward ready, advisory issued
विज्ञापन
मोहाली। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकारी अस्पताल फेज-6 ने हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अस्पताल प्रशासन ने हीटवेव के खतरे को ध्यान में रखकर सात बेड का विशेष वार्ड तैयार किया है, जहां मरीजों का तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों में तेज धूप और गर्मी के कारण चक्कर आना, उल्टी, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और तेज बुखार जैसी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसको देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं। ओआरएस, जरूरी दवाइयों और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। हीट स्ट्रोक वार्ड में मरीजों के शरीर का तापमान तेजी से कम करने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। गंभीर मरीजों को ठंडे पानी से नहलाने, ठंडी गीली चादरें लपेटने और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बर्फ की सिकाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। नसों से अन्य तरल पदार्थ चढ़ाने की भी व्यवस्था है, ताकि शरीर में पानी की कमी को जल्द पूरा किया जा सके।


अस्पताल में यह है व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन के अनुसार वार्ड में बड़े पंखों और ठंडे पानी के छिड़काव के जरिए मरीजों के शरीर को ठंडा रखने की सुविधा भी दी गई है। किसी मरीज को सांस लेने में दिक्कत, दौरे पड़ने या हालत गंभीर होने जैसी समस्या आती है, तो उसे तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट, आईसीयू और जरूरत पड़ने पर वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों के ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और दिल की धड़कन की लगातार निगरानी भी की जाएगी। इस संबंध में डॉ. शेफाली चौधरी का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए अस्पताल में पहले से ही सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानियां बरतने की अपील
मोहाली। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और चल रही लू को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन का कहना है कि गर्मी और लू के मौसम में संभावित स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहले ही जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है। लोगों को सादा पानी, लस्सी, नींबू पानी, जूस, नारियल पानी और ओआरएस घोल का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

इन लोगों को हो सकती है परेशानी
सिविल सर्जन के अनुसार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्मी और सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा होती है। बच्चों और बुजुर्गों से विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। नवजात बच्चों, गर्भवती महिलाओं, खेतों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूरों, किसानों, बेघर लोगों, फुटपाथ पर रहने वालों, दिल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों और मोटापे से ग्रस्त लोगों पर गर्मी और लू का प्रभाव अधिक पड़ सकता है। इसलिए इन लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति को गर्मी या लू के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो वह स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 104 पर संपर्क कर सकता है या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर की सलाह ले सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह
घर को ठंडा रखें और दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
हल्के रंग के कपड़े पहनें और बाहर जाते समय सिर ढकें।
धूप में निकलते समय पानी साथ रखें और हर आधे घंटे बाद पानी पिएं।
पेड़ या छायादार स्थान पर रुककर आराम करें।
तले, बासी और बाहर के खाने से परहेज करें।

इन बातों से करें परहेज
तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
बच्चों और जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ें।
शराब, चाय और कॉफी का अधिक सेवन न करें।
अधिक शारीरिक मेहनत और धूप में व्यायाम करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed