सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Khadi and village industries will increase employment opportunities, emphasis on effective implementation of schemes

Mohali News: खादी एवं ग्रामोद्योग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Khadi and village industries will increase employment opportunities, emphasis on effective implementation of schemes
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी गेस्ट हाउस में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन सरदार दीदार सिंह ने की। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।

चेयरमैन दीदार सिंह ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों तक पहुंचाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नए रोजगार अवसरों के सृजन, खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सदस्य सचिव प्रद्युमन सिंह ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इन्हें और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed