{"_id":"6a287dd0e1f4c2d14d0a0388","slug":"the-goal-is-to-make-mohali-number-one-now-the-impact-of-development-will-be-visible-in-every-ward-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143450-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली को नंबर-वन बनाना लक्ष्य, अब हर वार्ड में दिखेगा विकास का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली को नंबर-वन बनाना लक्ष्य, अब हर वार्ड में दिखेगा विकास का असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली नगर निगम की कमान संभालते ही नए मेयर सरबजीत सिंह ने शहर को नंबर वन बनाने का विजन सामने रखा है। सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत, सीवरेज और पार्किंग जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं को प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने सभी 50 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान विकास का भरोसा दिया है। युवा मेयर के रूप में सरबजीत सिंह के सामने तेजी से बढ़ते शहर की चुनौतियों से निपटने और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है। संवाददाता से विशेष बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं, योजनाओं और मोहाली के भविष्य को लेकर खुलकर बात की।
विशेष साक्षात्कार | नए मेयर सरबजीत सिंह से बातचीत
सवाल : नए मेयर के रूप में आपकी पहली तीन प्राथमिकताएं क्या होंगी?
जवाब : मेरी पहली प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन को दुरुस्त करना है। दूसरी प्राथमिकता बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है जिसमें टूटी सड़कों की मरम्मत, सीवरेज और जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना शामिल है। तीसरी प्राथमिकता सभी 50 वार्डों में समान विकास सुनिश्चित करना है।
सवाल : कूड़ा प्रबंधन और डंपिंग की समस्या का स्थायी समाधान कैसे करेंगे?
जवाब : कूड़े की समस्या मोहाली की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। आने वाले दिनों में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
सवाल : ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या पर आपका रोडमैप क्या है?
जवाब : शहर के विस्तार के साथ पार्किंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। निगम इस दिशा में काम करेगा और पार्किंग सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा।
सवाल : सभी वार्डों में समान विकास कैसे सुनिश्चित करेंगे?
जवाब : मेरी कोशिश होगी कि किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव न हो। विकास कार्य राजनीतिक आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत के आधार पर होंगे। सभी 50 वार्डों में संतुलित विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी ताकि कोई क्षेत्र उपेक्षित न रहे।
सवाल : अगले पांच वर्षों में मोहाली को लेकर आपका विजन क्या है?
जवाब : मेरा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में मोहाली को प्रदेश का नंबर-वन शहर बनाना है। सफाई, बेहतर बुनियादी ढांचा, आधुनिक सुविधाएं और व्यवस्थित शहरी विकास पर विशेष फोकस रहेगा। लोगों को आने वाले वर्षों में कई सकारात्मक और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।