फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Late-night mobile use and daytime fatigue have disrupted the sleep cycle

Mohali News: रात भर मोबाइल, दिन भर थकान ने बिगाड़ा नींद चक्र

Mon, 03 Aug 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Late-night mobile use and daytime fatigue have disrupted the sleep cycle
मोहाली। देर रात तक मोबाइल का उपयोग और पढ़ाई का दबाव युवाओं की नींद छीन रहा है। अनियमित नींद चक्र के कारण उनमें थकान, एकाग्रता की कमी और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मनोरोग विशेषज्ञों के अनुसार, हर महीने करीब 100 युवा नींद और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श ले रहे हैं। पहले यह परेशानी नौकरीपेशा लोगों में अधिक थी, लेकिन अब बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश छात्र रात दो से तीन बजे तक मोबाइल पर वेब सीरीज देखते हैं या ऑनलाइन गेम खेलते हैं। सुबह जल्दी कॉलेज जाने के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। लगातार कम नींद लेने से दिमाग और शरीर दोनों प्रभावित होते हैं। इसका असर पढ़ाई, याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन ब्लू लाइट दिमाग को सक्रिय रखती है।
विज्ञापन

इससे शरीर को समय पर सोने का संकेत नहीं मिल पाता और धीरे-धीरे नींद चक्र पूरी तरह बिगड़ जाता है। एम्स मोहाली फेज 6 की मनोरोग विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रिया अरोड़ा ने बताया कि युवाओं के लिए प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले डिजिटल स्क्रीन का उपयोग बंद कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed