{"_id":"6a6fa8c00d1c7c8cf309187c","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-pickup-truck-driver-fled-mohali-news-c-71-1-mli1017-145517-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बयान दिया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनके जीजा संदीप कुमार अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक महिंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।