{"_id":"6a86769095a36eee9b05e2ea","slug":"man-killed-in-mohali-in-land-dispute-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में हत्या: दो कनाल जमीन के विवाद में जीजा की छाती में उतारा चाकू, दोस्त के साथ रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में हत्या: दो कनाल जमीन के विवाद में जीजा की छाती में उतारा चाकू, दोस्त के साथ रॉड से किया हमला
Thu, 20 Aug 2026 09:08 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:08 AM IST
सार
मृतक अमनदीप सिंह की पत्नी रमणदीप कौर के बयान पर उसके भाई परदीप सिंह और एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली सेक्टर-87 में जमीन की वसीयत को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी पत्नी रमणदीप कौर के बयान पर उसके भाई परदीप सिंह और एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात मंगलवार शाम करीब 5:40 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में रमणदीप कौर ने बताया कि सेक्टर-87 में करीब दो कनाल जमीन उसकी मां स्वर्णजीत कौर के नाम है। आरोप है कि उसकी मां ने उसे संपत्ति का वारिस बनाया था, जबकि भाई परदीप सिंह को वारिस नहीं बनाया गया। इसी बात को लेकर परदीप उसके पति अमनदीप सिंह से रंजिश रखता था।
रमणदीप के अनुसार, जमीन पर ओल्ड प्रॉपर्टी नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। मंगलवार शाम परदीप अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और वसीयत को लेकर अमनदीप से विवाद करने लगा। आरोप है कि परदीप ने चाकू से हमला किया। जान बचाने के लिए अमनदीप बाहर भागा, लेकिन दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। परदीप ने चाकू से गर्दन और शरीर पर, जबकि उसके साथी ने रॉड से सिर और छाती पर वार किए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में अमनदीप को श्री गुरु हरकृष्ण अस्पताल सोहाना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मेडिकल रुक्का मिलने के बाद थाना सोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। एएसआई नरेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
नानू माजरा निवासी प्रदीप सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार और फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई इनोवा समेत अन्य साक्ष्य जुटा रही है। - हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी -2