सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor girl missing, accused of kidnapping on the pretext of marriage

Mohali News: नाबालिग लड़की लापता, शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Minor girl missing, accused of kidnapping on the pretext of marriage
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली थाने के अधीन पड़ते क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी पिछले 8-9 महीनों से उनके पास रह रही थी और पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित आईटीआई में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। 23 मार्च 2026 को वह रोजाना की तरह ट्रेनिंग के लिए घर से निकली लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जब ट्रेनिंग सेंटर में संपर्क किया गया तो वहां से पता चला कि उनकी भतीजी उस दिन आई ही नहीं थी। एक सहेली मुस्कान से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने एक मोबाइल नंबर दिया और बताया कि उनकी भतीजी उस नंबर पर किसी विशाल नाम के युवक से बात करती थी, जो बिलासपुर का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी भतीजी को अपने साथ भगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed