{"_id":"69d2c885352bb976b101f411","slug":"nagla-road-sewer-overflow-creates-a-river-of-dirty-water-making-life-difficult-for-people-mohali-news-c-71-1-mli1016-140975-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगला रोड सीवर ओवरफ्लो से बना गंदे पानी का दरिया, लोगों का जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगला रोड सीवर ओवरफ्लो से बना गंदे पानी का दरिया, लोगों का जीना हुआ मुहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने नगला रोड के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर फैली गंदा पानी अब कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। इससे यहां से गुजरना बेहद कठिन हो गया है। हालत यह है कि दोपहिया वाहन ही नहीं, बल्कि चारपहिया गाड़ियों का निकलना भी चुनौती बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले डाली गई सीवरेज पाइपलाइन के चेंबर लगातार ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। चेंबरों से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो गया है और लोगों का यहां रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि इसी सड़क पर तीन प्रमुख स्कूल स्थित हैं। इसमें बाजीगर बस्ती, गांव नगला और मानव मंगल स्कूल। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बयां की परेशानी
निवासी अर्जुन सिंह, सोम प्रकाश, प्रदीप कुमार, अमरीक कुमार, सखीराम, धर्मपाल और मलकीत कुमार ने बताया कि इस समस्या के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है और राहगीरों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिर चुके हैं।आसपास के दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे उनके कारोबार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
प्रशासन का आश्वासन:
नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी ने कहा कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए टीम को मौके पर भेजा जाएगा और सीवरेज ब्लॉकेज को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्सर प्लास्टिक कचरा फंसने के कारण इस तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
Trending Videos