{"_id":"69d2c9182864b29a3c02ef63","slug":"zirakpur-power-cuts-continue-to-plague-residents-raising-questions-about-claims-of-free-electricity-mohali-news-c-71-1-mli1016-140971-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में बिजली कटौती से लोग बेहाल, फ्री बिजली के दावों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में बिजली कटौती से लोग बेहाल, फ्री बिजली के दावों पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की करीब साढ़े छह लाख आबादी इन दिनों लगातार बिजली कटौती से जूझ रही है। हालात यह हैं कि एक दिन बिजली मिलती है तो दूसरे ही दिन लंबे कट लगा दिए जाते हैं। पिछले एक सप्ताह से बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर दिनभर बिजली बंद रखने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासियों ने पंजाब सरकार के 300 यूनिट फ्री बिजली के दावे पर सवाल उठाकर कहा कि जब महीने में 10 से 15 दिन ही बिजली मिलती है तो इस सुविधा का कोई लाभ नहीं। लोगों का आरोप है कि घोषित और अघोषित कटौती के कारण घरों में पानी तक नहीं पहुंच पा रहा और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मेंटेनेंस बना परेशानी का कारण
ढकोली निवासी अर्चना का कहना है कि हर बार बिजली कटौती के पीछे अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। कभी नया खंभा लगाने, कभी तार बदलने तो कभी ग्रिड सुधार का हवाला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अभी तो गर्मी की शुरुआत है, आगे हालात और बिगड़ सकते हैं।
लोगों की जुबानी उनकी परेशानी:
दो दिन से लगातार पूरे दिन बिजली कट रही है। गर्मी में बिना पंखों के घर में रहना मुश्किल हो गया है। - अर्चना
पूरा सप्ताह इसी तरह निकल गया। कभी खंभा लगाया जा रहा है तो कभी तार बदले जा रहे हैं। अभी से यह हाल है तो आगे क्या होगा? - बालकिशन सिंह, हरमिलाप नगर फेज-1
बिजली के बिना घर का कोई काम संभव नहीं है, खासकर गर्मियों में पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है। सत्यवान ढांडा, माया गार्डन सोसाइटी
विभाग लापरवाह है। कई जगहों पर टूटे खंभों और जर्जर तारों के बावजूद बिजली सप्लाई जारी है, जो खतरनाक भी है। - राजेश पठानिया
विधायक ने दी सफाई और आश्वासन
डेराबस्सी विधानसभा के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत टूटे खंभे, लटके तार और खराब ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर बिजली कटौती की समस्या दूर कर दी जाएगी और लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
Trending Videos