{"_id":"69cd84df865c6ae2110218ef","slug":"mohali-municipal-corporation-surpasses-property-tax-collection-target-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140828-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य किया पार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में तय लक्ष्य को पार करते हुए 31 मार्च तक 57.30 करोड़ रुपये की वसूली की है। निगम का लक्ष्य 55 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जिसे सफलतापूर्वक पार कर लिया गया। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की थी जिसमें 10 प्रतिशत जुर्माना भी शामिल था। अब इसके बाद जिनके द्वारा टैक्स जमा नहीं करवाया गया है उनपर 20 प्रतिशत जुर्माना 18 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करवाना होगा।
अधिकारियों के अनुसार इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण उन करीब 3000 रिहायशी संपत्तियों को नोटिस जारी किए गए थे जिनके द्वारा टैक्स जमा करवाया गया है। साथ ही इस बार बड़े बिल्डरों ने भी टैक्स जमा कराया, जिससे कलेक्शन में खासा इजाफा हुआ। हालांकि, कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे एचएलपी गैलेरिया का टैक्स अभी भी लंबित बताया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी विभागों जिनमें गमाडा सहित कई एजेंसियां शामिल हैं का भी प्रॉपर्टी टैक्स अभी तक बकाया है, जिससे निगम की वसूली पर असर पड़ रहा है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जसजीत सिंह ने बताया कि विभाग ने इस बार कलेक्शन बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाए, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निगम ने 70 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
50 से 125 गज तक की प्रॉपर्टी टैक्स फ्री, विशेष श्रेणियों को भी रिबेट
नगर निगम ने आम लोगों को राहत देते हुए 50 गज से लेकर 125 गज तक की रिहायशी संपत्तियों को प्रॉपर्टी टैक्स से मुक्त रखा है। इसके अलावा विधवाओं (वीडो) और एक्स-सर्विसमैन को भी टैक्स में विशेष रिबेट का प्रावधान दिया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि उन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।
Trending Videos