सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Police's CASO operation in Kharar's Bangala Basti.

Mohali News: खरड़ की बंगाला बस्ती में मोहाली पुलिस का कासो ऑपरेशन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mohali Police's CASO operation in Kharar's Bangala Basti.
विज्ञापन
खरड़। बंगाला बस्ती में वीरवार शाम मोहाली पुलिस द्वारा विशेष कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी मोहाली दीपिका सिंह सेखों की निगरानी में किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की।

एसपी दीपिका सिंह सेखों ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करी, हवाला राशि के अवैध लेन-देन तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई घरों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली तथा लोगों के पहचान पत्रों और दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नशे के आदी कुछ व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्हें उपचार और काउंसलिंग के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनके रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच कर रही है। एसपी सेखों ने कहा कि जिले में नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या नशे का कारोबार होता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed