{"_id":"6a6a69b59969ad4f340b60e8","slug":"municipal-council-and-nhai-inspect-zirakpur-highway-following-waterlogging-instructions-issued-to-rectify-deficiencies-mohali-news-c-71-1-mli1017-145361-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर हाईवे पर जलभराव के बाद नगर परिषद और एनएचएआई ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर हाईवे पर जलभराव के बाद नगर परिषद और एनएचएआई ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। मंगलवार को जीरकपुर में हुई भारी बारिश के कारण अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंभीर जलभराव हो गया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन तत्काल कार्रवाई में आ गया। बुधवार को नगर परिषद और एनएचएआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन जगहों का जायजा लिया जहां बारिश के दौरान सबसे अधिक पानी जमा हुआ था। इस जलभराव के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहा था। निरीक्षण के दौरान जलभराव के कारणों का आकलन किया गया। कई स्थानों पर बरसाती पानी की निकासी पर्याप्त नहीं पाई गई। कुछ नालों में गाद और कचरा जमा होने से भी समस्या बढ़ी थी। बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण भी सड़क पर पानी भर गया था। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
स्थायी जल निकासी व्यवस्था की योजना
नगर परिषद और एनएचएआई अधिकारियों ने पटियाला चौक, कालका चौक, सिंघपुरा चौक और लोहगढ़ चौक का भी निरीक्षण किया। यहां पानी की निकासी के संभावित रास्तों का जायजा लिया गया। निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर हर बारिश में पानी भरता है, वहां स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पाइपलाइन, जल निकासी कक्ष और नालों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी तैयार होगा। मंगलवार की बारिश के दौरान हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहन भी पानी में बंद हो गए थे। लोगों को घंटों तक यातायात जाम का सामना करना पड़ा। जीरकपुर का अधिकतर हिस्सा हाईवे की सड़कों से जुड़ा है, जिससे यह समस्या और गंभीर हो गई थी।
जीरकपुर का अधिकतर हिस्सा हाईवे की सड़कों से जुड़ा हुआ है और मंगलवार को यहां पानी भरने के कारणों की जांच की गई। इस दौरान एनएचएआई की टीम मौके पर मौजूद रही। बरसात का पानी न भरें, इसके लिए मिलकर उन जगहों का दौरा करके निरीक्षण किया गया। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।