{"_id":"6a6ab1d1a9e738c0e60a181e","slug":"nri-husband-changed-his-number-after-moving-to-the-us-case-now-registered-mohali-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: सवा करोड़ की शादी के बाद भी NRI पति ने किया उत्पीड़न, अमेरिका जाकर बदला नंबर; अब मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: सवा करोड़ की शादी के बाद भी NRI पति ने किया उत्पीड़न, अमेरिका जाकर बदला नंबर; अब मामला दर्ज
Thu, 30 Jul 2026 07:37 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:37 AM IST
सार
खरड़ के गांव माजात निवासी अमनदीप कौर ने एडीजीपी एनआरआई विंग को शिकायत दी थी। अमनदीप का विवाह 9 फरवरी 2026 को फतेहगढ़ साहिब के हरप्रीत सिंह से हुआ था, जो वर्तमान में अमेरिका में रहता है। शिकायत में आरोप है कि विवाह से पहले ससुराल पक्ष ने भव्य शादी और महंगी गाड़ी की मांग की थी।
विज्ञापन
court
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआरआई पति और उसकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा शादी के बाद विवाहिता को छोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एडीजीपी, एनआरआई विंग पंजाब के आदेश पर एनआरआई थाना मोहाली पुलिस ने की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खरड़ के गांव माजात निवासी अमनदीप कौर ने एडीजीपी एनआरआई विंग को शिकायत दी थी। अमनदीप का विवाह 9 फरवरी 2026 को फतेहगढ़ साहिब के हरप्रीत सिंह से हुआ था, जो वर्तमान में अमेरिका में रहता है। शिकायत में आरोप है कि विवाह से पहले ससुराल पक्ष ने भव्य शादी और महंगी गाड़ी की मांग की थी। परिवार ने 18 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना दिया। शादी पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अमनदीप ने आरोप लगाया कि शादी के बाद हरप्रीत शराब पीकर मारपीट करता था। वह उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। उस पर शरीर पर बने एक निशान को लेकर भी बेबुनियाद आरोप लगाए गए।
दहेज की मांग और प्रताड़ना
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी सास, जेठ और जेठानी भी उसे लगातार परेशान करते थे। कुछ समय बाद पति उसे मायके छोड़कर अमेरिका चला गया। वहां जाकर उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। जब अमनदीप ससुराल वापस गई, तो उसे घर में नहीं रहने दिया गया। उसे यह भी जानकारी मिली कि उसके पति ने पहले भी दो युवतियों से विवाह कर रिश्ते तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
दर्ज हुआ मुकदमा और आगे की जांच
एनआरआई थाना मोहाली द्वारा शिकायत की प्रारंभिक जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीजीपी, एनआरआई विंग ने मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दी। इसके बाद थाना एनआरआई, एसएएस नगर में हरप्रीत सिंह और उसकी मां हरिंदर कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 85, 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच एएसआई सुरजीत सिंह को सौंप दी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।