सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New park built on VIP Road; residents will have facilities for walking and exercise.

Mohali News: वीआईपी रोड पर बना नया पार्क, लोगों को मिलेगी सैर और व्यायाम की सुविधा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
New park built on VIP Road; residents will have facilities for walking and exercise.
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही पार्क की मांग को पूरा करते हुए नगर परिषद ने चैरी हिल्स सोसाइटी के सामने एक नया सार्वजनिक पार्क विकसित किया है। करीब 500 वर्गगज क्षेत्र में बने इस पार्क में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नगर परिषद के जेई सवनीत सिंह ने बताया कि वीआईपी रोड पर रहने वाले लोगों के पास सार्वजनिक सैर स्थल की कमी थी। इसे देखते हुए पार्क का निर्माण कराया गया है, जहां लोग सुबह-शाम सैर करने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां भी कर सकेंगे। पार्क में सुंदर वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है, जबकि युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपन एयर जिम की व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरी घास, आकर्षक फूलों वाले पौधे और दो गजीबो (झोपड़ी शैली के विश्राम स्थल) बनाए गए हैं। गजीबो में बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी, ताकि परिवार यहां समय बिता सकें। इसके अलावा सुरक्षा और सुविधा के लिए पार्क के चारों ओर एलईडी लाइटें लगाने की योजना भी है। स्थानीय लोगों ने पार्क निर्माण का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है।
विज्ञापन


यहां कोई पार्क न होने की वजह से वे अक्सर दूर स्थित पार्क में घूमने जाते थे या फिर सोसाइटीज में बने पार्क जाना पड़ता है। लेकिन वहां पर एंट्री की दिक्कत के चलते वहां जाना बंद कर दिया। अब पार्क उनके घर के पास बन गया है, जो लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।- रजत वधावन, निवासी वीआईपी रोड।

--प्रशासन की यह अच्छी पहल है, क्योंकि सोसाइटी के अंदर कोई पार्क न होने की वजह से वे अंदर ही पैदल सैर करते थे। वाहनों की बढ़ती संख्या से यहां सैर करना तक मुशिकल हो गया है। अब पार्क बनने के बाद परेशानी नहीं होगी। -प्रथम गुप्ता, निवासी वीआईपी रोड।

कोट्स :::

वीआईपी रोड के लोगों की मांग को देखते चैरी हिल्स के पास करीब 500 वर्ग गज की जमीन पर एक सुंदर पार्क बनाया गया है, जिसका 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और इसका निर्माण कार्य संपन्न होते ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, पार्क के निर्माण एक निजी कंपनी से करवाया गया है, जिसकी लागत करीब 20 लाख रुपए है और यह पार्क उन्होंने एक प्रयोग के रूप में बनाया गया था। अगर लोगों ने इसे पसंद किया तो बाकी जगहों पर ऐसे ही सुंदर पार्क बनाए जाएंगे। -सवनीत सिंह, जेई, सिविल ब्रॉन्च, जीरकपुर नगर परिषद।



फोटो सहित :::
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed