सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Officials will take responsibility for the maintenance of major roads in the city

Mohali News: शहर की प्रमुख सड़कों की रखरखाव की जिम्मेदारी लेंगे अधिकारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Officials will take responsibility for the maintenance of major roads in the city
विज्ञापन
मोहाली। शहर की प्रमुख सड़कों का बेहतर रखरखाव और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और गमाडा आने वाले दिनों में नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत शहर की मुख्य ए श्रेणी की सड़कों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी जाएगी, ताकि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। इस संबंध में कुछ समय पहले गमाडा और नगर निगम की संयुक्त मीटिंग हुई थी। इसमें डीसी कोमल मित्तल भी मौजूद थी।
Trending Videos

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की प्रमुख सड़कों को विभिन्न आईएएस और पीसीएस अधिकारियों, ईओ और क्षेत्र के सहायक आयुक्तों के नाम आवंटित किया जाएगा। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने हिस्से में आने वाली सड़कों के विकास, रखरखाव और साफ-सफाई की नियमित निगरानी करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से सड़कों की स्थिति पर सीधा ध्यान दिया जा सकेगा और किसी भी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सकेगा। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से सड़कों की स्थिति पर सीधा ध्यान दिया जा सकेगा और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान संभव होगा। इस संबंध में अधिकारी समय-समय पर सड़कों का निरीक्षण करेंगे और यदि कहीं गड्ढे, टूट-फूट, जलभराव या सफाई से संबंधित कोई समस्या सामने आती है, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग के माध्यम से ठीक कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, इसलिए उनका बेहतर रखरखाव प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की मुख्य सड़कों का सुचारू रखरखाव बेहद जरूरी है, क्योंकि इन्हीं मार्गों से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। इसलिए इन सड़कों को बेहतर स्थिति में रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। -कोमल मित्तल, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed