सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A case has been filed against the husband and mother-in-law for dowry harassment.

Mohali News: दहेज उत्पीड़न में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the husband and mother-in-law for dowry harassment.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मोहाली। सेक्टर-109 के एमआर मोहाली हिल्स इलाके में दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के बाद पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता 33 वर्षीय सरनधीर कौर सेक्टर-82 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापिका हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति सुनीत काजल और सास जसपाल कौर ने शादी के बाद लगातार दहेज की मांग करते हुए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
शिकायत के अनुसार सरनधीर कौर की शादी 9 मार्च 2019 को सुनीत काजल के साथ हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे और सोने के आभूषण व अन्य घरेलू सामान भी दिया गया था। इसके बावजूद शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार पैसों और सामान की मांग की जाती रही। महिला ने आरोप लगाया कि प्लॉट खरीदने और मकान बनाने के नाम पर उससे करीब 25 लाख रुपये लिए गए, लेकिन बाद में प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और सास भी उसे उकसाती थी। कई बार उसे घर से बाहर भी निकाल दिया गया। मामले में एक पड़ोसी ने भी महिला के आरोपों की पुष्टि की है। पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए । इसके बाद पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed