{"_id":"69b71f155255e516c60d347c","slug":"contract-workers-angry-slam-government-over-union-leaders-arrest-mohali-news-c-71-1-mli1016-140227-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ठेका कर्मचारियों में रोष, यूनियन नेता की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ठेका कर्मचारियों में रोष, यूनियन नेता की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम-ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन का आरोप- आवाज दबाने की कोशिशजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पावरकॉम और ट्रांसको के अधीन कार्यरत ठेका कर्मचारियों में यूनियन नेता तेजिंदर सिंह नंगल की गिरफ्तारी को लेकर रोष है। पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर आवाज दबाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यूनियन की ओर से जारी बयान में मोहाली के नेता एकम सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में लगातार दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय आवाज उठाने वाले लोगों को निशाना बना रही है, जिससे प्रदेश में असंतोष का माहौल बन रहा है।
यूनियन के प्रदेश प्रधान अमनिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उनके अनुसार जो भी संगठन इन वर्गों के अधिकारों की बात करता है, उसे प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए दबाने का प्रयास किया जाता है।
इस दौरान पेंशनर नेता राजिंदर कुमार ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण विभिन्न वर्गों के लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने को मजबूर हो रहे हैं।
यूनियन नेताओं ने तेजिंदर सिंह नंगल की गिरफ्तारी के साथ-साथ सिख ककारों की कथित बेअदबी और जंडियाला गुरु के एसएचओ द्वारा कथित अभद्र भाषा के प्रयोग की भी निंदा की। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो विभिन्न संगठनों और इंसाफ पसंद लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
Trending Videos