{"_id":"6a443343008324dbb60d53fa","slug":"power-crisis-in-kharar-amidst-scorching-heat-residents-blocked-the-main-intersection-to-stage-a-protest-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1057-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, लोगों ने मेन चौक जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, लोगों ने मेन चौक जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान खरड़ के लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में शहरवासी मेन चौक पर एकत्र हुए और पंजाब सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए मेन चौक जाम कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दिन और रात के समय कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है।
बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम होता है कि घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। लगातार बिजली कटने से इन्वर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे रात के समय लोगों को बिना पंखे के गुजारा करना पड़ रहा है। बिजली संकट का असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। मोटरें न चलने से कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
बिजली विभाग का स्पष्टीकरण
एक्सईएन खरड़ अमनप्रीत सिंह मावी ने मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खरड़ शहर को लगभग 320 एमवीए बिजली की आवश्यकता है। इसके लिए 160-160 एमवीए क्षमता के दो ग्रिड स्थापित किए गए हैं। मावी ने कहा कि शहर में स्थानीय स्तर पर कोई तकनीकी खराबी नहीं है। पीछे से पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बारी-बारी से कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद
एक्सईएन मावी ने भरोसा दिलाया कि अगले दो से तीन दिनों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को लंबे बिजली कटों से राहत मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बिजली विभाग से शहर में निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।