{"_id":"69af3798518d06c81809cb8d","slug":"property-dealer-first-asked-for-extortion-two-days-later-attacked-and-injured-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140048-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्रॉपर्टी डीलर से पहले मांगी रंगदारी, दो दिन बाद हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्रॉपर्टी डीलर से पहले मांगी रंगदारी, दो दिन बाद हमला कर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव झामपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर जसविंदर सिंह उर्फ फतेह पर तीन युवकों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले ही उसे व्हाट्सएप कॉल कर खुद को गैंगस्टर बताने वाले एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित ने इसे मजाक समझकर गंभीरता से नहीं लिया। रविवार रात जब वह लेबर और ठेकेदारों को रुपये देने के बाद एक्टिवा पर घर लौट रहा था, तभी एक स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास पिस्तौल भी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
व्हाट्सएप कॉल कर मांगी थी 5 लाख की रंगदारी
पीड़ित जसविंदर सिंह उर्फ फतेह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। झामपुर में चार मकानों का निर्माण करवा रहा है। 7 मार्च को उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर बताकर उससे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जब जसविंदर ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो उसने केवल इतना कहा कि- मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं। इसके बाद कॉल काट दी और दोबारा फोन नहीं किया गया।
खरड़ सिविल अस्पताल में कराया गया इलाज
हमले के बाद घायल जसविंदर सिंह को इलाज के लिए खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सोमवार को उसकी हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। घटना के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
बलौंगी थाने में दर्ज कराए बयान
घटना के बाद पीड़ित ने बलौंगी थाने में जाकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले आई फिरौती की कॉल और हमले की घटना एक-दूसरे से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
Trending Videos