सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest against deprivation of the right to vote, sloganeering

Mohali News: वोट के अधिकार से वंचित रखने का विरोध, की नारेबाजी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Protest against deprivation of the right to vote, sloganeering
विज्ञापन
खरड़। गांव तोलेमाजरा के निवासियों ने नगर काउंसिल और पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि उनके गांव समेत कई अन्य गांवों के निवासियों को वोट डालने से वंचित रखा जा रहा है। गांववासी गगनदीप सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय गांव तोलेमाजरा, त्रिपड़ी, पीर सोहाना, भुखड़ी, रडियाला तथा दाऊंमाजरा को खरड़ नगर काउंसिल में शामिल किया गया था। सरकार 26 मई को नगर काउंसिल और नगर पंचायतों में चुनाव करवा रही है।
Trending Videos

इन चुनावों में उक्त गांवों के निवासी अपना वोट नही डाल सकेंगे। इन गांवों को खरड़ नगर कासंसिल की वार्डबंदी में शामिल नहीं किया गया है। इन गांवों की पंचायतें पहले ही भंग हो चुकी है। इन गांवों में जो पंचायती जमीनें हैं, वह नगर काउंसिल खरड़ के नाम तबदील हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हमें न्याय नही मिला तो हम सरकार और नगर काउंसिल के खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगे। इस मौके पर बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह नंबरदार, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरचंद सिंह, राजविंदर सिंह, जगतार सिंह तथा जीत सिंह समेत अन्य गांववासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed