{"_id":"6acfeba68c5420bd0d071c90","slug":"protest-by-nipers-non-teaching-staff-continues-for-the-44th-day-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1150074-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नाइपर के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन 44वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नाइपर के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन 44वें दिन भी जारी
विज्ञापन
पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर, अन्य ने जारी रखा असहयोग आंदोलन; पीपीएस लागू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-67 स्थित नाइपर संस्थान के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों का पीपीएस लागू करने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन बुधवार को 44वें दिन भी जारी रहा। नाइपर स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि अन्य कर्मचारी असहयोग आंदोलन कर रहे हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि पीपीएस संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) से स्वीकृत योजना है। नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए फिलहाल कोई दूसरी पदोन्नति नीति उपलब्ध नहीं है। पीपीएस मामले के समाधान के लिए गठित समिति ने भी नई पदोन्नति योजना लागू होने तक पीपीएस जारी रखने पर विचार करने की सिफारिश की है।
समिति ने नाइपर निदेशक को कार्मिक विभाग के सचिव से मुलाकात का समय लेने का सुझाव दिया है। इस बैठक में कर्मचारी पीपीएस की सीमाओं और इससे जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन के मुताबिक, 9 अक्तूबर को नाइपर निदेशक के साथ हुई संयुक्त बैठक में पीपीएस जारी रखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई प्रशासनिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक पीपीएस जारी करने के आदेश नहीं आते, कर्मचारियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। आदेश जारी होते ही आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा।