सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Report suspicious activities immediately: ASP

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें: एएसपी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report suspicious activities immediately: ASP
विज्ञापन
जीरकपुर। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एएसपी गजल प्रीत कौर ने वीआईपी रोड स्थित दुकानदारों एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एएसपी गजल प्रीत कौर ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक निगरानी व्यवस्था अपराधों की रोकथाम और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों का सहयोग बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति, वाहन या गतिविधि पर संदेह हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा आपसी सहयोग से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed