सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sports projects worth Rs 1,350 crore to be completed by the end of June

Mohali News: जून के अंत तक पूरे होंगे 1,350 करोड़ के खेल प्रोजेक्ट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sports projects worth Rs 1,350 crore to be completed by the end of June
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब को फिर से खेलों में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए तहत मोहाली सहित पूरे पंजाब में 1,350 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से खेल बुनियादी ढांचे (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) का कायाकल्प किया जा रहा है। इस परियोजना का काम अब अपने अंतिम चरण में है और जून 2026 के अंत तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos


खेल विभाग के अनुसार इस परियोजना के तहत राज्य के 3,100 गांवों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्रामीण स्टेडियमों और लगभग 3,000 अत्याधुनिक जिमों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जून के अंतिम सप्ताह तक ये सभी मैदान और जिम स्थानीय खिलाड़ियों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में मोहाली के ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां के खेल मैदानों को अपग्रेड करने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त स्पोर्ट्स किट्स और आधुनिक खेल उपकरण बांटे जा रहे हैं। सरकार का दावा है कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed