सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Verka plant was surrounded demanding permanent jobs

Mohali News: पक्की नौकरी की मांग को लेकर वेरका प्लांट का किया घेराव

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Verka plant was surrounded demanding permanent jobs
विज्ञापन
मोहाली। वेरका मिल्क और कैटल फीड प्लांट मोहाली और पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों ने वीरवार को मोहाली प्लांट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई वेरका मिल्क और कैटल फीड प्लांट आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान पवनदीप सिंह ने की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और वेरका मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की मुख्य मांग सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में शामिल कर पक्का रोजगार देने की रही। प्रदेश प्रधान पवनदीप सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले मौजूदा सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर पंजाब में किसी भी कच्चे कर्मचारी को नहीं रहने दिया जाएगा, लेकिन कई साल बीतने के बावजूद सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स नीति कर्मचारियों के लिए घातक साबित हो रही है और इसका फायदा केवल ठेकेदारों को मिल रहा है, जबकि मेहनत करने वाले कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेरका मैनेजमेंट लगातार बैठकों के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पवनदीप सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और मैनेजमेंट ने जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करते हुए राज्य स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed