सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves target a vacant house in Dhakoli

Mohali News: ढकोली में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves target a vacant house in Dhakoli
विज्ञापन
जीरकपुर। एमएस एनक्लेव कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर देर रात घर की रसोई में लगी लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुसा और करीब एक घंटे तक आराम से पूरे घर को खंगालता रहा। आरोपी घर से लाखों रुपये का सामान लेकर भाग गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मकान मालिक अशोक धर अपने परिवार सहित तीन दिन के लिए शहर से बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर देर रात करीब दो बजे चोर ने सूने मकान को निशाना बनाया। आरोपी पहले घर के पीछे पहुंचा और रसोई की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हो गया।
Trending Videos

इसके बाद उसने एक-एक कमरे की तलाशी ली और कीमती सामान समेटता रहा।चोर घर से एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी, कपड़े और दो भरे हुए एलपीजी गैस सिलिंडर तक चोरी कर ले गया। वारदात के दौरान आरोपी ने पूरे घर का सामान बिखेर दिया। सुबह पड़ोसियों ने घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने ढकोली पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed