{"_id":"699d274af6db3959b40ec6e0","slug":"accident-in-patiala-roof-of-under-construction-house-collapses-two-labourers-killed-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत; मकान मालिक समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत; मकान मालिक समेत चार लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार
पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इससे नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए।
पटियाला में घर की छत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटियाला के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिरने से इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटियाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इससे नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मकान का मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos