सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Another Bomb Threat in Patiala Private School Warned of Being Blown Up via Email; Classes Suspended

पटियाला में फिर बम की धमकी: प्राइवेट स्कूल को ईमेल से उड़ाने की चेतावनी, बच्चों की छुट्टी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। साथ ही, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट गई है।

Another Bomb Threat in Patiala Private School Warned of Being Blown Up via Email; Classes Suspended
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला जिले में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए हालिया धमाके के बाद आज पटियाला के एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।
Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एहतियातन स्कूल को खाली करवा दिया और सभी बच्चों को छुट्टी देकर सुरक्षित घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात किया गया है, जो स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ले रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। साथ ही, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि बीते दिन ही शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। लगातार मिल रही इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed